Home > Education > अब ड्रोन उड़ाना सीखेंगी जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राएं, इसरो से मिलेंगे टिप्स मास कम्यूनिकेशन और कंप्यूटर साइंस की भी होगी पढ़ाई, रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की तैयारी+ VDO

अब ड्रोन उड़ाना सीखेंगी जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राएं, इसरो से मिलेंगे टिप्स मास कम्यूनिकेशन और कंप्यूटर साइंस की भी होगी पढ़ाई, रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की तैयारी+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : राज्य सरकार के निर्देश पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं को आधुनिक तकनीकी और हुनर से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय जल्द ही ड्रोन ऑपरेशन और इसरो स्पेस किड्स जैसे रोजगारपरक कोर्स (Jamshedpur Women’s University) शुरू करेगा। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस और जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई भी शुरू करने की योजना है।

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में Jamshedpur Women’s University की वाइस चांसलर प्रोफेसर इला कुमार ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट से जुड़े कोर्स विश्वविद्यालय में स्थापित नॉलेज इंक्यूबेशन फाउंडेशन के तहत चलाए जाएंगे। ड्रोन ऑपरेशन कोर्स के लिए राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से एमओयू की तैयारी है। विश्वविद्यालय की डीजीसीए से भी बातचीत चल रही है। कोर्स के माध्यम से छात्राओं को ड्रोन के संचालन और तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

वीसी ने बताया कि विश्वविद्यालय इसरो से जुड़े स्पेस किड्स इंडिया कार्यक्रम के लिए भी संपर्क में है। एजेंसी ने विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकार कर एमओयू के लिए सहमति दी है। इस कार्यक्रम में छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारी और उपयोगी टिप्स दिए जाएंगे। ड्रोन ऑपरेशन और स्पेस किड्स दोनों कोर्स इसी वर्ष शुरू करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें- Sonari Chain Snatching : सोनारी में चेन झपटमारी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के कोर्स नियमित अकादमिक पढ़ाई से अलग होंगे। किसी भी विषय की छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार इनमें पंजीकरण करा सकेंगी। कक्षाएं सुबह या शाम, नियमित कक्षाओं के बाद आयोजित की जाएंगी। इन कोर्स के लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा, जिसके निर्धारण के लिए विश्वविद्यालय में फीस फिक्सेशन कमेटी बनाई जा रही है। अन्य रोजगारपरक कोर्स भी उनकी संरचना तैयार होने के बाद शुरू किए जाएंगे।

Leave a Reply