Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के मामलों की जांच कर रही सीआईडी ने शुक्रवार को कार्रवाई तेज (JSSC CGL Scam Jharkhand )कर दी। विशेष जांच टीम नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की। टीम ने परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी जांच (JSSC CGL Scam Jharkhand) की।
सचिव के आवास और आयोग कार्यालय में तलाशी
सूत्रों के अनुसार, जेएसएससी कार्यालय पहुंचने से पहले सीआईडी टीम ने मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित सचिव सुधीर गुप्ता के आवास पर भी तलाशी ली। इस दौरान दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई।
इसके बाद टीम आयोग मुख्यालय पहुंची। यहां रिकॉर्ड रूम और अन्य संबंधित शाखाओं में रखे कागजात खंगाले गए। जांच के दौरान कुछ ओएमआर शीट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। इन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
परीक्षा प्रक्रिया और डिजिटल साक्ष्यों की जांच
पूछताछ के दौरान सीआईडी ने सचिव से परीक्षा प्रक्रिया, रिकॉर्ड और कथित गड़बड़ियों से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली। जांच टीम अब परीक्षा से संबंधित दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कथित अनियमितता किस स्तर पर और किस तरह हुई।
अब तक 31 आरोपित गिरफ्तार
जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में अब तक 31 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक संदिग्ध जांच के दायरे में हैं। सीआईडी की कार्रवाई में आरोपितों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच, तलाशी और डिजिटल साक्ष्यों के मिलान जैसे कदम शामिल हैं। जांच एजेंसी कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: TMH से डिस्चार्ज होते ही जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव




