Home > World > ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए जवाबी हमले, ‘ऑपरेशन नस्र-2’ के नए चरण से थर्राए दुश्मन

ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए जवाबी हमले, ‘ऑपरेशन नस्र-2’ के नए चरण से थर्राए दुश्मन

Tehran : ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नस्र-2” के तहत कुवैत, बहरीन और जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर नए जवाबी हमले (Iran America War) किए हैं। IRGC ने बुधवार को जारी तीन अलग-अलग बयानों में इन हमलों को (Iran America War) ऑपरेशन की चौथी, पांचवीं और छठी लहर बताया।

इन हमलों को अमेरिका द्वारा ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों में कथित मिसाइल और हवाई हमलों के जवाब में अंजाम दिया गया। ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने क्रूज मिसाइलों और हवाई बमों से ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

कुवैत पर चौथी लहर के तहत IRGC ने मीना अब्दुल्ला स्थित अमेरिकी सेना के प्रमुख लॉजिस्टिक और सपोर्ट सेंटर “KJL” को निशाना बनाया। संगठन के मुताबिक हमले में यह सैन्य केंद्र आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह नष्ट हो गया। IRGC ने यह भी कहा कि जब तक अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई बंद नहीं करता, तब तक होरमुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा।

पांचवीं लहर में IRGC ने बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े (US Fifth Fleet) के कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, सैन्य उपकरणों के बड़े गोदाम और ईंधन डिपो को निशाना बनाने का दावा किया। संगठन के अनुसार इन ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। IRGC ने अमेरिका पर हिंद महासागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर तेल और गैस आपूर्ति को प्रभावित करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि क्षेत्र के ऊर्जा निर्यात में बाधा डाली गई तो अन्य मार्ग भी प्रभावित हो सकते हैं।

छठी लहर में IRGC ने जॉर्डन के अल-अजराक एयरबेस पर हमला किया है। इस कार्रवाई में अमेरिकी F-15, F-16 और F-35 लड़ाकू विमानों के शेल्टर तथा वहां तैनात MQ-9 ड्रोन को निशाना बनाया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन के उस अमेरिकी एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, जहां से मीनाब के स्कूल पर दागी गईं थीं मिसाइलें

IRGC ने अपने बयान में आरोप लगाया कि अमेरिका ने युद्धविराम की घोषणा और पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुए समझौते के बावजूद ईरानी क्षेत्र पर हमले जारी रखे हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका होरमुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा तय किए गए समुद्री मार्ग से अलग रास्तों का इस्तेमाल कराने की कोशिश कर रहा है, जिसका ईरान लगातार जवाब दे रहा है।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply