Home > Jamshedpur > Satguru Kabir Jayanti: टुईलाडूंगरी में सत्संग, विचार गोष्ठी और भजन संध्या का भव्य आयोजन

Satguru Kabir Jayanti: टुईलाडूंगरी में सत्संग, विचार गोष्ठी और भजन संध्या का भव्य आयोजन

Jamshedpur (Jharkhand) : सतगुरु कबीर जयंती के अवसर पर टुईलाडूंगरी स्थित सी.पी. कबीर क्लब की ओर से एक दिवसीय सत्संग, विचार गोष्ठी एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन (Jamshedpur News) किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सतगुरु कबीर के विचारों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जिला बालौद स्थित कबीर आश्रम दुपचेरा से पधारे पूज्य संत दिनेंद्र साहेब एवं संत मीतेश साहेब ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को सदाचार, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश (Jamshedpur News) दिया।

सुबह 9 बजे बीजक पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण किया गया, जिसमें क्लब के महंत, पदाधिकारी, सदस्य और महिला समिति की सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

दोपहर में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान संत जिनेंद्र दास साहेब ने अपने प्रवचन में कहा कि यदि कोई व्यक्ति सतगुरु कबीर साहेब के जीवन-दर्शन और उनके संदेश को सही अर्थों में समझना चाहता है तो उसे बीजक का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजक किसी जाति, धर्म, पंथ या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानव समाज को प्रेम, समानता और नैतिक जीवन का मार्ग दिखाता है।

शाम के सत्र में प्रवचन, सामूहिक बीजक पाठ, गुरु पूजा, भेंट, संध्या आरती तथा भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों से आए महंतों एवं अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में “श्रीमान भाग्यशाली” एवं “श्रीमती भाग्यशाली” पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder Case: डबल डाउन पब एंड बार के बाहर चापड़ से हमले में हिमांशु की हत्या के बाद बिष्टुपुर में हंगामा, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, BJP नेता नीरज सिंह समेत 10 FIR, सिटी SP की गाड़ी में तोड़फोड़

इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष मनमोहन लाल, महासचिव चंद्रिका प्रसाद, सूकालु, अजय कुमार, महंत टीकाराम, अन्नू, तुलसी, निषाद, त्रिवेणी, संतोष, वीरेंद्र, कुंजन प्रसाद, बहार लाल, जितेंद्र सहित महिला समिति की अध्यक्ष देवकी साहू, सरिता साहू, मंजू साहू, हेमा साहू, जमुना, नीतू, कमला, हर्षा, सावित्री, गौरी, बेबी, पुष्पा एवं जयश्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply