Home > Crime > जमशेदपुर में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, MGM अस्पताल में मौत +VDO

जमशेदपुर में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, MGM अस्पताल में मौत +VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह लेक के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी (Jamshedpur Crime) । घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए (Jamshedpur Crime) थे। एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कपाली गौस नगर निवासी एस. सत्तार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे धातकीडीह लेक के पास पहुंचे थे। उनके हाथ में पेट्रोल से भरा एक डिब्बा था। अचानक उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही क्षणों में उनके शरीर में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया था।

मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने साहस का परिचय देते हुए कंबल और पानी की मदद से आग बुझाई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया।

टीएमएच में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) रेफर कर दिया था। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि एस. सत्तार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और परेशानियों से जूझ रहे थे तथा उनका उपचार भी चल रहा था। हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।

इधर, सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें – 19 साल बाद अजय बर्मन हत्याकांड में बड़ा मोड़, ज्वेलर्स मालिक समेत कई लोगों पर हत्या का मुकदमा चलेगा

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply