Home > Crime > चापाकल खराब होने से पूर्वी सिंहभूम की जेलों में गहराया जल संकट, बिलबिला रहे कैदी

चापाकल खराब होने से पूर्वी सिंहभूम की जेलों में गहराया जल संकट, बिलबिला रहे कैदी

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची और उपकारा घाटशिला ( Jamshedpur Jail) की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह (Jamshedpur Jail) में पेयजल समस्या और जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल परिसरों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने कारा परिसरों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर देते हुए वॉच टावरों की सक्रियता, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कारा सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कैदियों की सुरक्षा, जेल परिसरों में अनुशासन बनाए रखने और कारा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का लगातार पालन सुनिश्चित करने को कहा।

इसे भी पढ़ें –मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

बैठक में ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, डीटीओ, एसडीओ धालभूम, एसडीपीओ घाटशिला, डीएसपी मुख्यालय और कारा अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply