Home > Jamshedpur > वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार का सम्मान, जमशेदपुर का बढ़ाया मान

वियतनाम में अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार का सम्मान, जमशेदपुर का बढ़ाया मान

Jamshedpur (Jharkhand) : लौहनगरी जमशेदपुर के लिए यह गर्व का क्षण है कि वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष और सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को (Jamshedpur Yoga News) उनके चार दिवसीय वियतनाम दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया। योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए उन्हें यह सम्मान (Jamshedpur Yoga News) मिला।

वियतनाम के काऊ लांच सिटी के डाँग थाप स्थित ‘हील योगा’ संस्था में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अंशु सरकार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस दौरान संस्था के मास्टर रवि शंकर ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

Jamshedpur Yoga news

Jamshedpur Yoga news

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंशु सरकार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने योग के वैज्ञानिक पहलुओं और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी उपयोगिता को भी विस्तार से समझाया।

गौरतलब है कि अंशु सरकार से प्रशिक्षण प्राप्त कई विद्यार्थी वर्तमान में वियतनाम में योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। ये विद्यार्थी स्थानीय लोगों को योग का प्रशिक्षण देकर इसे जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। कदमा शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत राज समेत अन्य शिष्यों ने अपने गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ में जश्न का माहौल, बीजेपी की जीत पर अधिवक्ताओं ने मनाई खुशी

अंशु सरकार की इस उपलब्धि से न केवल उनका, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। इस सम्मान से शहरवासियों और योग प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply