Home > Education > जमशेदपुर में NEET UG परीक्षा को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, शहर में लागू रहेगी नो एंट्री, भारी वाहनों पर रोक

जमशेदपुर में NEET UG परीक्षा को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, शहर में लागू रहेगी नो एंट्री, भारी वाहनों पर रोक

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में रविवार 3 मई को आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। शहर में नो एंट्री (Jamshedpur No Entry) व्यवस्था सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इस दौरान शहर में भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित (Jamshedpur No Entry) रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं और यात्री बसों को आवाजाही की अनुमति दी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा यह संयुक्त आदेश डीसी राजीव रंजन, एसएसपी पीयूष पांडे और डीएसपी ट्रैफिक नीरज के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Jamshedpur No Entry: आठ परीक्षा केंद्रों पर 4231 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

जमशेदपुर में NEET UG परीक्षा के लिए कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4231 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र में 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 ये हैं प्रमुख परीक्षा केंद्र

* लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह

* कोऑपरेटिव कॉलेज

* वीमेंस यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर

* ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेंस

* राजकीय आदिवासी हाई स्कूल, सीतारामडेरा

* बीएम कॉलेज, गोलमुरी

इन सभी केंद्रों पर परीक्षा संचालन के लिए 8 मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन तरीके से संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में ”भूत” के चलते हो गया हाफ मर्डर, जानें कैसे नशे में एक वृद्ध की जान पर बन आई

जमशेदपुर में नीट यूजी परीक्षा के दौरान नो एंट्री लागू, ट्रैफिक व्यवस्था, परीक्षा केंद्र और प्रशासनिक तैयारी की जानकारी दी गई है रिपोर्ट

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply