नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में मेयर का बड़ा एक्शन, सिटी मैनेजर कार्यमुक्त, गायब अधिकारियों को शो-कॉज
Jamshedpur (Jharkhand): मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में मेयर सुधा गुप्ता ने कड़े तेवर दिखाते हुए साफ कर दिया कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और लापरवाही के लिए कोई (Mango Nagar Nigam News) जगह नहीं होगी। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर शहर की व्यवस्था और विकास कार्यों (Mango Nagar Nigam News) पर पड़ेगा।
बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर निगम के सिटी मैनेजर निर्मल को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं, जो अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, उनके खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
सफाई व्यवस्था को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। कचरा उठाव का जिम्मा संभाल रही क्यूब कंपनी का अनुबंध रद्द कर दिया गया है। साथ ही कंपनी के पिछले दो वर्षों के भुगतान पर रोक लगाने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। अब शहर में कचरा प्रबंधन के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
Mango Nagar Nigam News: लगेंगी 1000 नई स्ट्रीट लाइटें
शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 1000 नई स्ट्रीट लाइट लगाने और करीब 7000 खराब लाइटों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक सिग्नल और फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
Mango Nagar Nigam News: आवारा कुत्तों के लिए बनेगा डॉग सेटलर
आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा और डॉग सेटलर बनाया जाएगा। साथ ही बस्तियों के सीमांकन, सार्वजनिक शौचालयों के जीर्णोद्धार और रंगरोगन का भी निर्णय लिया गया।
शहर में टाउन हॉल, विवाह मंडप, पार्क और ओपन जिम जैसे सामुदायिक ढांचे विकसित किए जाएंगे। पृथ्वी पार्क और नेचर पार्क के सौंदर्यीकरण की भी योजना है।
जलापूर्ति और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति, पानी टंकियों की सफाई और पाइपलाइन कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पानी की समस्या के सर्वे के लिए एजेंसी बहाल की जाएगी।
बैठक में श्रमिकों के लिए शेल्टर होम, वेंडिंग जोन, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, डिजिटल होर्डिंग और झरना रोड स्थित बड़े नाले के निर्माण जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। 2.30 करोड़ की एफएसटीपी योजना को भी हरी झंडी दी गई।
इसे भी पढ़ें – नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड निकला एनआईटी जमशेदपुर का पूर्व छात्र, पाकिस्तान कनेक्शन से बड़ा खुलासा
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल मेडिकल वैन, नए स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ। मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता होगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




