Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बारीडीह स्थित जिला स्कूल के पास स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव (Jamshedpur Drowning) बरामद किया गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
मृतक की पहचान आदर्श नगर निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित था और मानसिक रूप से अस्वस्थ (Jamshedpur Drowning) बताया जाता है। परिजनों के अनुसार, संतोष 15 अप्रैल की रात घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में महिला चाय दुकानदार पर हमला: गर्म चाय फेंकने वाले आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर, बाकी की तलाश तेज
गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखे जाने की सूचना परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान संतोष कुमार के रूप में की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया, पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे हत्या बता रहे हैं, तो कुछ आत्महत्या या हादसे की आशंका जता रहे हैं। नदी में डूबने से मौत की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।




