Home > Crime > बिष्टुपुर में महिला चाय दुकानदार पर हमला: गर्म चाय फेंकने वाले आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर, बाकी की तलाश तेज

बिष्टुपुर में महिला चाय दुकानदार पर हमला: गर्म चाय फेंकने वाले आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर, बाकी की तलाश तेज

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में महिला चाय दुकानदार पर हुए हमले के मामले में एक अहम ( Bistupur Tea Crime) मोड़ आया है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे मुख्य आरोपी प्रेम कुमार ने आखिरकार जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में अपने वकीलों के माध्यम से आत्मसमर्पण (Bistupur Tea Crime) कर दिया।

यह घटना 6 अप्रैल की रात की है, जब कुछ युवक जमशेदपुर हाई स्कूल के पास स्थित बजरंग चाय दुकान पर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। विवाद के दौरान आरोपियों ने दुकान संचालिका मेंहदी कुमारी पर खौलती चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर पीड़िता के भाई अंकित कुमार ने बिष्टुपुर थाना में अभय तिवारी, सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, घटना के बाद कई दिनों तक पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

इसे भी पढ़ें – MGM अस्पताल की चौथी मंजिल बनी जानलेवा, होमगार्ड की सतर्कता से बची मरीज की जान

अब प्रेम कुमार के सरेंडर के बाद मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है और लोगों की मांग है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

You may also like
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
साकची क्वार्टर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे के पास से भी जेवर बरामद+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply