Home > Jamshedpur > भाजपा जमशेदपुर महानगर में नई टीम घोषित, जानें कौन क्या बना

भाजपा जमशेदपुर महानगर में नई टीम घोषित, जानें कौन क्या बना

Jamshedpur (Jharkhand) : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के बाद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों (Jamshedpur BJP) की नई सूची जारी कर दी।

घोषित सूची के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष के पद पर संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रुबी झा और अमरजीत सिंह ‘राजा’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को मजबूत करने के मकसद से महामंत्री पद पर राजीव कुमार सिंह और जितेंद्र राय को अप्वाइंट किया गया है।

इसके अलावा, मंत्री पद पर मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी और रेणु सिन्हा ( Jamshedpur BJP) को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्णा शर्मा ‘काली’ को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में संजीत चौरसिया को नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें – हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों की एंट्री नाकाम, ईरान की चेतावनी के बाद लौटे – बड़ा सैन्य टकराव टला

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि नई टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply