Home > Crime > Jamshedpur Crime Daybook: बागबेड़ा में 4 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; डैम में डूबने से मौत

Jamshedpur Crime Daybook: बागबेड़ा में 4 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; डैम में डूबने से मौत

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में अपराध की घटनाएं (Bagbera Theft) लगातार सामने आ रही हैं। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी, नशा कारोबार, सड़क हादसा और जानलेवा हमले जैसे मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कई मामलों (Bagbera Theft)में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ मामलों में जांच जारी है।

 बागबेड़ा में 4 लाख की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह स्थित तारिणी कॉलोनी में बेबी मंडल के घर में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने घर से हजारों रुपये के कीमती सामान उड़ा लिए। पुलिस जांच में हरहरगुट्टू निवासी यश शर्मा उर्फ सरदार पर शक हुआ, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों देवगढ़ राय और सुमित का नाम बताया। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने अपराध कबूल कर लिया है और चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

 मानगो में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री कर रहे महावीर बिरूली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका साथी वसीम बच्चा मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। महावीर बिरूली को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें – सीजफायर की शर्तों से पीछे हटने लगा अमेरिका, युद्धविराम पर खतरा

बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर बालाजी मोटर्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन सुखलाल मुंडा के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

 सीतारामडेरा में दो अलग-अलग जानलेवा हमले

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चंद्रिका पाल पर पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। घटना भुइयांडीह निर्मल नगर के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में शोभा प्रसाद के आवेदन पर राजेश प्रसाद और दुर्गा मिर्धा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना कुम्हारपाड़ा क्षेत्र की है।

इसे भी पढ़ें – तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराया स्कूटर, सवार की दर्दनाक मौत

रापचा डैम में डूबने से व्यक्ति की मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा डैम में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव पानी में डूबा हुआ था और बाद में ऊपर आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जांच में जुटी है।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply