Home > World > तेहरान में शहीदों को अंतिम विदाई, अली लारिजानी समेत कई सैन्य अधिकारियों के जनाजे में उमड़ी भीड़

तेहरान में शहीदों को अंतिम विदाई, अली लारिजानी समेत कई सैन्य अधिकारियों के जनाजे में उमड़ी भीड़

News Bee: तेहरान में बुधवार को बड़े पैमाने पर अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें अली लारिजानी, बसीज कमांडर गोलाम रेजा सुलेमानी और ईरानी नौसेना के कई जवानों को (Iran America War) श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और शहीदों को अंतिम विदाई दी। अली लारीजानी के जनाज़े को कुम शहर लाया गया है। यहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

गौरतलब है कि अली लारीजानी 17 मार्च (Iran America War) को तेहरान में इसराइली हवाई हमले में अपने बेटे के साथ शहीद हो गए थे। वहीं बासीज कमांडर गोलाम रेजा सुलेमानी भी इजरायली लड़ाकू विमानों के हमले में शहीद हो गए थे।

तेहरान में इस अंतिम यात्रा में उन दर्जनों नौसैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई, जो ‘डेना’ विध्वंसक पोत पर सवार थे। इस जहाज पर 4 मार्च को श्रीलंका तट के पास अमेरिकी नौसेना द्वारा टॉरपीडो हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिसमें कई जवानों की जान गई थी।

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत हुई थी। अमेरिका और इसराइल ने उनकी हत्या कर दी थी। इसके साथ ही अमरीका व इसराइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इन हमलों में ईरान के कई सैन्य अधिकारी और नागरिक भी मारे गए हैं।

इसे भी पढ़ें – तेलअबीब में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IRGC के हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत, शहीद डॉ. अली लारीजानी के कत्ल का बदला

इसके जवाब में ईरानी सशस्त्र बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया है। क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है। तेल अबीब में कई सैनिक ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। अब तक इसराइल में 300 से अधिक इसराइली लीडर और सैनिक अधिकारी मारे गए हैं। खाड़ी के देशों में मौजूद अमरीकी अड्डे बर्बाद कर दिए गए हैं

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply