Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में धूमधाम से निकली हिंदू नववर्ष शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र+VDO

जमशेदपुर में धूमधाम से निकली हिंदू नववर्ष शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : Jamshedpur में हिंदू नववर्ष के अवसर पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भगवामय (Jamshedpur Hindu New Year) कर दिया। मानगो के डिमना रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु शामिल हुए।

बाइक और कारों पर भगवा ध्वज लगाए युवाओं ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण रामगढ़ का डंका, राम दरबार, भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां रहीं। वहीं नौ फीट ऊंची बजरंगबली की प्रतिमा ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा।

हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में आयोजित इस शोभायात्रा (Jamshedpur Hindu New Year) में शामिल होने के लिए दोपहर से ही श्रद्धालुओं का मानगो पहुंचना शुरू हो गया था। जगह-जगह स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाए गए थे, जिससे पूरे मार्ग को उत्सवमय रूप दिया गया।

शोभायात्रा में साउंड सिस्टम के जरिए भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। भगवा गमछा और पगड़ी पहने युवा पूरे जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए। पारंपरिक भारतीय परिधान में करीब 1000 महिलाओं ने यात्रा का नेतृत्व कर इसे और भी आकर्षक बना दिया।

डिमना रोड से शाम करीब चार बजे निकली यह शोभायात्रा लगभग तीन घंटे बाद साकची के आमबगान मैदान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मैदान में मां भारती के विशाल चित्र की भव्य आरती उतारी गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं आयोजन समिति के वालंटियर भी व्यवस्था संभालते नजर आए।

इसे भी पढ़ें – रांची में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, कोल्हान से 1000 कार्यकर्ता होंगे शामिल+VDO

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिमना चौक से आमबगान मैदान तक कई सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में चना-गुड़, ठंडा पानी और शर्बत का वितरण किया गया, जिससे यात्रा में शामिल लोगों को राहत मिली।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply