Home > Jamshedpur > झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 20 मार्च से होगी मतगणना, जमशेदपुर में अधिवक्ताओं की मीटिंग

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 20 मार्च से होगी मतगणना, जमशेदपुर में अधिवक्ताओं की मीटिंग

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में आज 17 मार्च 2026 को जमशेदपुर जिला बार संघ (Jharkhand State Bar Counsel) के भवन के भूतल पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता मिथिलेश सिंह ने की।

बैठक के मुख्य वक्ता झारखंड स्टेट बार काउंसिल (Jharkhand State Bar Counsel ) के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने जानकारी दी कि 12 मार्च 2026 को संपन्न हुए चुनाव की मतगणना 20 मार्च 2026 से शुरू होगी। यह मतगणना सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रांची के डोरंडा स्थित बार काउंसिल कार्यालय (बंगला नंबर 8) में संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित रह सकेंगे। बैठक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार पांडे, शैलेश कुमार, त्रिलोकी नाथ ओझा, चंद्रभूषण ओझा, रमाशंकर पांडे, उमेश सिंह, रामजीत पांडे, रमेश प्रसाद, संजीत गुप्ता, प्रमोद कुमार दुबे और राजू सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – आदित्यपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के पद पर अंकुर सिंह की एक वोट से जीत पर विवाद, अर्चना सिंह जाएंगी कोर्ट, 20 पार्षदों के समर्थन का दावा+VDO

बैठक में सभी अधिवक्ताओं के बीच चुनाव परिणाम को लेकर उत्साह और उत्सुकता साफ देखने को मिली। सभी जल्द से जल्द नतीजों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply