Home > Jamshedpur > आज नागपुर से सीधे 12 बजे जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

आज नागपुर से सीधे 12 बजे जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

वापसी में रांची हो कर जैसलमेर में जाएंगी प्रेसिडेंट

Jamshedpur : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 26 फरवरी को नागपुर से सीधे जमशेदपुर (President Droupadi Jamshedpur Visit) पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट तथा रूट लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान अंतिम कारकेड रिहर्सल (President Droupadi Jamshedpur Visit) भी संपन्न कराई गई।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त और डीआईजी ने सोनारी एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और अग्निशमन इंतजामों की गहन समीक्षा की।

President Droupadi Jamshedpur Visit: राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9:20 बजे नागपुर लोक भवन से प्रस्थान कर 9:40 बजे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 9:50 बजे उड़ान भरकर 11:05 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी।11:15 बजे रांची से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:00 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर आगमन होगा।12:10 बजे राष्ट्रपति का कारकेड सोनारी एयरपोर्ट से रवाना होकर 12:20 बजे कदमा स्थित मरीन ड्राइव कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा, जहां 12:40 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:30 बजे राष्ट्रपति मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां 3:20 बजे कार्यक्रम समाप्त होगा। इसके बाद 3:50 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचकर 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगी। शाम 7:35 बजे राष्ट्रपति जैसलमेर पहुंचेंगी।

President Droupadi Jamshedpur Visit: 17 वाहनों का होगा राष्ट्रपति का कारकेड

राष्ट्रपति के कारकेड में कुल 17 वाहन शामिल रहेंगे। इनमें 10 इनोवा कारें, एक वीआईपी बैगेज वैन, एक स्पेयर एंबुलेंस, एक टेल कार और तीन वीआईपी वाहन शामिल हैं। इन्हीं में से एक वाहन में राष्ट्रपति स्वयं सवार होंगी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में राष्ट्रपति दौरे की तैयारी तेज, सोनारी एयरपोर्ट पर वायुसेना हेलीकॉप्टर की लैंडिंग और कॉरकेड का रिहर्सल

कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने कदमा स्थित श्रीजगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने आयुक्त को बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फोर्स और मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग कर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। पिछले दो दिनों से वीआईपी मूवमेंट की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार परीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के आगमन को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply