Home > Jamshedpur > मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में आज सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान, 281 बूथों पर पूरी तैयारी +VDO

मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में आज सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान, 281 बूथों पर पूरी तैयारी +VDO

Mango Nagar Nigam Election

चुनावी माहौल तैयार, क्लस्टर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां 

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 (Mango Nagar Nigam Election)को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से मानगो नगर निगम (Mango Nagar Nigam Election) , जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए गठित पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।

सोमवार 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे तक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े सभी वोटर्स को वोट डालने का मौका दिया जाएगा।

 मतदान और मतगणना का पूरा शेड्यूल

* मतदान : 23 फरवरी 2026

* मतपेटी रिसीविंग : 23 फरवरी 2026

* मतगणना : 27 फरवरी 2026

यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्धारित है।

Mango Nagar Nigam Election: डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण, निष्पक्ष चुनाव के निर्देश

डिस्पैच प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) डीसी कर्ण सत्यार्थी ने केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदान सामग्री, मतपेटिका और अन्य संसाधनों के सुव्यवस्थित वितरण के निर्देश दिए तथा पोलिंग कर्मियों से संवाद कर स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Mango Nagar Nigam Election: सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर खास फोकस

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में मतदान दिवस को सुगम बनाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

Mango Nagar Nigam Election: 281 मतदान केंद्र, 32 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां तैनात

* चाकुलिया नगर पंचायत : 18 मतदान केंद्र

* जुगसलाई नगर परिषद : 41 मतदान केंद्र

* मानगो नगर निगम : 190 मतदान केंद्र

हर बूथ पर 5 सदस्यीय पोलिंग पार्टी तैनात की गई है।

आपात स्थितियों से निपटने के लिए 32 अतिरिक्त पोलिंग

चाकुलिया (5), जुगसलाई (8) और मानगो (19) पार्टियां गठित की गई हैं।

Mango Nagar Nigam Election: रिसीविंग व मतगणना के दिन यातायात व पार्किंग व्यवस्था

23 और 27 फरवरी को रिसीविंग एवं मतगणना के दौरान अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और गणन अभिकर्ताओं के वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी लोग निर्देशों का पालन कर सहयोग करें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम चुनाव में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करे, अफवाहों से दूर रहे : सुधा गुप्ता

मौन अवधि में चुनावी विज्ञापनों पर रोक

मौन अवधि के दौरान दैनिक समाचार पत्र, एफएम रेडियो और न्यूज पोर्टल के माध्यम से चुनावी विज्ञापन या प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग द्वारा जारी सभी प्रमाणन पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply