Home > Education > Jamshedpur News: टेल्को के चिन्मय विद्यालय के मुकुल महतो ने 99.96 प्रतिशत अंक लाकर रचा कीर्तिमान

Jamshedpur News: टेल्को के चिन्मय विद्यालय के मुकुल महतो ने 99.96 प्रतिशत अंक लाकर रचा कीर्तिमान

Jamshedpur (Jharkhand) : टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के छात्र मुकुल महतो ने जेईई मेन परीक्षा (Jamshedpur JEE Mains ) में 99.96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। इस शानदार सफलता (Jamshedpur JEE Mains ) से परिवार के साथ-साथ विद्यालय परिसर में भी उत्साह का माहौल है।

मुकुल के पिता हिमांशु शेखर महतो और माता रीता सिन्हा दोनों सरकारी स्कूलों में शिक्षक हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उन्होंने गर्व जताते हुए उसकी मेहनत और अनुशासन की सराहना की।

मुकुल पढ़ाई के साथ-साथ पेंटिंग में भी विशेष रुचि रखते हैं। उन्होंने निरंतर अभ्यास, सही रणनीति और अनुशासित दिनचर्या के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय की प्राचार्या मीना विल्कु ने बताया कि मुकुल शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रों में शामिल रहे हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ भवन में धूमधाम से मनाया गया अधिवक्ता दीपा सिंह का जन्मदिन+VDO

मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और समय-समय पर रिवीजन को दिया। उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह दी कि समय प्रबंधन पर ध्यान दें और प्रतिदिन 6 से 7 घंटे की focused पढ़ाई जेईई मेन जैसी परीक्षा के लिए पर्याप्त होती है। यह उपलब्धि न केवल जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply