Home > Jamshedpur > झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की जानें कौन कहां से बना उम्मीदवार

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की जानें कौन कहां से बना उम्मीदवार

Jamshedpur : साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीनों नगर निकायों (Jamshedpur Nagar Nikay Election) के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी। प्रेस वार्ता का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली के सदस्य प्रमोद लाल (Jamshedpur Nagar Nikay Election) ने किया।

इस मौके पर केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी, जिला परिषद चेयरमैन बारी मुर्मू, सागेन पूर्ति, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, बबन राय, मानगो नगर समिति अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू, खुद्दू उरांव, रजनी दास, प्रीतम हेंब्रम, डी. राकेश राव और प्रकाश चंद्र झा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जेबा कादरी के बयान पर झामुमो की प्रतिक्रिया

हाल के दिनों में AIAMI समर्थित मानगो मेयर प्रत्याशी जेबा कादरी द्वारा झामुमो पर धोखा देने का आरोप लगाए जाने के संदर्भ में प्रमोद लाल ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उन्होंने दूसरी पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ निर्णय लिया है और संगठन के हित में उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

इसे भी पढ़ें – गोलमुरी में कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया+ VDO

घोषित प्रत्याशियों की सूची

झामुमो ने तीनों नगर निकायों के लिए निम्नलिखित समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है—

1. मानगो नगर निगम – लखी सिंह

2. जुगसलाई नगरपालिका – डॉली मल्लिक

3. चाकुलिया नगर पंचायत – सोमवारी सोरेन

पार्टी नेताओं ने दावा किया कि सभी प्रत्याशी संगठन की नीतियों और स्थानीय विकास के एजेंडे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply