Home > Jamshedpur > State Bar Counsel Election : जमशेदपुर के 12 अधिवक्ताओं ने भरा नामांकन, 12 मार्च को मतदान

State Bar Counsel Election : जमशेदपुर के 12 अधिवक्ताओं ने भरा नामांकन, 12 मार्च को मतदान

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव (State Bar Counsel Election) को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर जिला बार भवन के भूमि तल में अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। (State Bar Counsel Election) बैठक में आगामी 12 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव की तैयारियों और नामांकन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस चुनाव में पूरे राज्य के लगभग 25,000 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जानकारी के अनुसार, राज्य भर से करीब 100 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार शामिल हैं।

इस बार कुल 23 पदों के लिए चुनाव होना है। इसमें 18 पुरुष और 5 महिला पद निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त, दो महिला अधिवक्ताओं का चयन बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा को-ऑप्शन के माध्यम से किया जाएगा। इस प्रकार कुल 25 सदस्य स्टेट बार काउंसिल में शामिल होंगे।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 13 फरवरी 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जबकि, 17 फरवरी 2026 को अंतिम सूची जारी होगी, जिससे साफ हो सकेगा कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी शेष हैं।

जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ता और वर्तमान स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने भी नामांकन दाखिल किया है। उनके साथ पूर्व सदस्य अनिल कुमार तिवारी, वर्तमान महासचिव कुमार राजेश रंजन, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश कुमार झा, राजेश कुमार दास, राजेश कुमार जायसवाल, जितेंद्र सिंह, आफताब आलम खान तथा हामिद राजा (जो झारखंड उच्च न्यायालय की सूची में अधिवक्ता हैं और जमशेदपुर में प्रैक्टिस करते हैं) ने भी नामांकन किया।

महिला अधिवक्ताओं में संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) विनीता सिंह, रंजना कुमारी पांडे और शिल्पी प्रसाद ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। इस तरह, जमशेदपुर से कुल 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील लैंड विभाग पर धमकी और तोड़फोड़ का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार+VDO

बैठक में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, जन्मेजय कुमार सिंह, राजू सिंह, संजय सिंह, संजीव कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, रमाशंकर पांडे सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply