Home > Crime > मानगो डबल मर्डर केस: टांडा और टाइगर मोबाइल जवान हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मानगो डबल मर्डर केस: टांडा और टाइगर मोबाइल जवान हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के न्यू पुरुलिया रोड नंबर 16 स्थित चर्चित टांडा हत्याकांड और पुलिस कर्मी की हत्या के मामले में  (Mango Double Murder) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कई वर्षों से फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि बदमाशों ने सज्जाद खान उर्फ टांडा की गोली मारकर हत्या (Mango Double Murder) कर दी थी। वारदात के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। इस हमले में टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव महतो शहीद हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

इस मामले में पहले कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन दो आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों सरायकेला-खरसावां जिले में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुस्कू मार्डी उर्फ रोहित मार्डी और गणेश मुर्मू के रूप में हुई है। दोनों कांड्रा थाना क्षेत्र के रियारदा गांव के निवासी हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शब-ए-बारात की रौनक, मस्जिदों में इबादत और कब्रिस्तानों में दुआओं का सिलसिला+VDO

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी अभियान में डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद और मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद सहित विशेष छापामार टीम शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और अब मामले में सभी मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे हैं। इस गिरफ्तारी से न सिर्फ शहीद जवान के परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का भी संदेश गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply