Home > Jamshedpur > साकची में पुलिस का बड़ा एक्शन: टैंक रोड और मछली बाजार की दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में डेंड्राइट-व्हाइटनर जब्त+VDO

साकची में पुलिस का बड़ा एक्शन: टैंक रोड और मछली बाजार की दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में डेंड्राइट-व्हाइटनर जब्त+VDO

Jamshedpur (Jharkhand): साकची थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार शाम बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने साकची के टैंक रोड और मछली बाजार क्षेत्र में स्थित दो दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डेंड्राइट और व्हाइटनर (Sakchi Narcotics) जब्त किया है। इन पदार्थों का उपयोग नशे के लिए किए जाने की आशंका है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टैंक रोड स्थित एक दुकान में नशे से जुड़ी सामग्री (Sakchi Narcotics) बेची जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद साकची थाना पुलिस ने करीब शाम 4 बजे छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में डेंड्राइट और व्हाइटनर बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस टीम ने मछली बाजार के पास स्थित एक अन्य दुकान पर भी रेड डाली। यहां से भी नशे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो दुकानदारों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानों से जब्त सामग्री को तीन ऑटो में भरकर थाना ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें –नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट: अभिनेत्री पूनम ढिल्लन होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट, देशभक्ति पर आधारित होगी सांस्कृतिक संध्या

गौरतलब है कि वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे के निर्देश पर पूरे जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साकची थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply