Home > Crime > सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली महिला; पति फरार

सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली महिला; पति फरार

Jamshedpur (Jharkhand): सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Sonari Suicide) से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का नाम सलोनी मुखी है। वह अपने ही घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

बताते हैं कि साल 2022 में सलोनी की शादी उमंग मुखी से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही सलोनी मानसिक तनाव में रहने लगी थी और पिछले कई महीनों से वह ससुराल छोड़कर अपनी बड़ी बहन के घर पर रहती थी। इससे उसके वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव की बात सामने आ रही है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात सलोनी ने सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह पंखे से लटकी (Sonari Suicide) हुई मिली। घटना के बाद से मृतका का पति उमंग मुखी फरार बताया जा रहा है, जिससे परिजनों का संदेह और गहरा गया है।

इसे भी पढ़ें – धालभूम के नए एसडीओ बने अर्नव मिश्रा, जमशेदपुर से अतिक्रमण हटाने की होगी चुनौती

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों ने पति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की आशंका बताया।

परिजनों का आरोप है कि सलोनी के साथ पारिवारिक उत्पीड़न हुआ है और इस मामले में ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी घर से गायब हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है और सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply