Home > Jamshedpur > धालभूम के नए एसडीओ बने अर्नव मिश्रा, जमशेदपुर से अतिक्रमण हटाने की होगी चुनौती

धालभूम के नए एसडीओ बने अर्नव मिश्रा, जमशेदपुर से अतिक्रमण हटाने की होगी चुनौती

Jamshedpur : धालभूम अनुमंडल को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2023 बैच के अधिकारी अर्नव मिश्रा ने शुक्रवार को धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) (Jamshedpur SDO) के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले इस पद पर चंद्रजीत सिंह तैनात थे, जिनका स्थानांतरण हो गया है।

पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त एसडीओ (SDO Jamshedpur) अर्नव मिश्रा ने डीसी कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार मुलाकात की है। इस मुलाकात में एसडीएम ने डीसी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर सवाल, परिजनों का आरोप-मना करने पर बीमार को थाने ले गई थी पुलिस, नहीं मिल सका था इलाज

उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि अर्नव मिश्रा के नेतृत्व में धालभूम अनुमंडल की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिलेंगी।

नए एसडीओ के सामने शहर की एक बड़ी चुनौती अतिक्रमण हटाने की है। जमशेदपुर में टाटा लीज की जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है, जिसे हटाने में अब तक जिला प्रशासन को सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अर्नव मिश्रा इस गंभीर समस्या का समाधान किस रणनीति से करते हैं।

गौरतलब है कि अर्नव मिश्रा ने आईआईटी जोधपुर से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है और इसके बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply