Home > Crime > पटना के बदमाशों ने गोलमुरी में की थी चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; तीन शातिर गिरफ्तार

पटना के बदमाशों ने गोलमुरी में की थी चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; तीन शातिर गिरफ्तार

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी (Golmuri Theft) की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस घटना (Golmuri Theft) को बिहार की राजधानी पटना से आए अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

मामला 17 सितंबर का है, जब गोलमुरी निवासी ऋषभ कुमार के फ्लैट में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि वारदात में अंतरराज्यीय गिरोह शामिल है। इसके बाद पुलिस ने पटना से विकास कुमार उर्फ विकास कुमार साह, राजू कुमार और मो. इरफान उर्फ बांधी को हिरासत में लेकर गोलमुरी थाना लाया।

पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की। अभियुक्तों की निशानदेही पर एक बंद पड़ी केबल कंपनी के जनरल ऑफिस के खंडहर से देशी कट्टा समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

बरामदगी के बाद पुलिस ने गोलमुरी थाना कांड संख्या-171/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में एक नया मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और इनके खिलाफ जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, तिलैया, पटना और पश्चिम बंगाल के कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें – गुड़ाबांदा में 25 बंद स्कूल फिर से खोलने की मांग, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी की मुख्यमंत्री से की गुहार

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और पुलिस को आगे और भी अहम खुलासों की उम्मीद है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply