Home > Jamshedpur > टाटा लीज नवीकरण को लेकर कार्रवाई शुरू, जमशेदपुर पश्चिमी व पूर्वी में गरजेगा बुल्डोजर

टाटा लीज नवीकरण को लेकर कार्रवाई शुरू, जमशेदपुर पश्चिमी व पूर्वी में गरजेगा बुल्डोजर

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा लीज नवीकरण (Jamshedpur Tata Lease) को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। राजस्व विभाग के निर्देश पर जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में लीज नवीकरण वाले क्षेत्रों की गहन समीक्षा की जाएगी। यह देखा जाएगा कि नवीकरण योग्य टाटा लीज क्षेत्र में कितनी भूमि अतिक्रमण की चपेट में है और कितनी भूमि खाली पड़ी है।

इस कार्य के लिए उपायुक्त ने गुरुवार को अधिकारियों की एक क्रॉस फंक्शनल टीम गठित की है, जो नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से काम शुरू करेगी। वहीं, टाटा स्टील प्रबंधन भी अपने स्तर से लीज (Jamshedpur Tata Lease ) क्षेत्र में अतिक्रमण की सूची तैयार कर रहा है। दोनों सूचियों का मिलान कर अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें – नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा फाड़ने और लाठी-डंडे से हमले का आरोप, भारी हंगामा+VDO

क्रॉस फंक्शनल टीम का गठन एसडीओ धालभूम की अध्यक्षता में किया गया है, जिसमें कुल नौ अधिकारी शामिल हैं। टीम को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मैदान में उतरकर अतिक्रमण की जांच करें, रिपोर्ट तैयार करें और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। टीम को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट एसडीओ धालभूम को सौंपनी होगी, जो आगे डीसी कार्यालय भेजी जाएगी।

इसके अलावा, सीओ जमशेदपुर को भी अपने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और टाटा लीज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही, अतिक्रमण कर बनाई गई इमारतों के बिजली और पानी के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।

अतिक्रमण हटाने के लिए डीसी ने कुल पांच अलग-अलग टीमें बनाई हैं। पहली टीम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र, दूसरी टीम जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई करेगी। तीसरी और चौथी टीम नगर पालिका अधिनियम के तहत पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अवैध निर्माण ध्वस्त करेगी, जबकि पांचवीं टीम सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का जिम्मा संभालेगी।

अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित क्षेत्र में 48 घंटे पूर्व माइकिंग कर लोगों को सूचना दी जाएगी। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा। सभी टीमें अपनी रिपोर्ट मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को सौंपेंगी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply