Home > Jamshedpur > गालूडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जांच अभियान, 55 ड्राइवरों से वसूला ₹1.10 लाख जुर्माना

गालूडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया वाहन जांच अभियान, 55 ड्राइवरों से वसूला ₹1.10 लाख जुर्माना

Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान (Jamshedpur Traffic Checking) चलाया। गालूडीह टोल प्लाजा के नजदीक आयोजित इस अभियान का नेतृत्व जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सूरज हेंब्रम ने किया।

अभियान का मकसद ग्रामीण इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाना और यातायात नियमों (Jamshedpur Traffic Checking) का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने कुल 143 से अधिक वाहनों की गहन जांच की।

इस दौरान दोपहिया वाहनों में ओवरलोडिंग व हेलमेट, कार चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग, बसों में ओवरलोडिंग तथा नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों से कुल 1,10,000 रुपये (एक लाख दस हजार) का जुर्माना वसूला गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर‌ में दो अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, 15 दिसंबर को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स

एमवीआई सूरज हेंब्रम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें, ताकि दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply