Home > Crime > जुगसलाई में चलती कार आग की लपटों में घिरी, टाटा पिगमेंट्स गेट के पास मची अफरा-तफरी +VDO

जुगसलाई में चलती कार आग की लपटों में घिरी, टाटा पिगमेंट्स गेट के पास मची अफरा-तफरी +VDO

Jamshedpur : सोमवार शाम जुगसलाई स्थित टाटा पिगमेंट्स कंपनी के रंग गेट के पास एक कार अचानक आग की चपेट (Jamshedpur Car Burning ) में आ गई। कार से धुआं उठते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार रोक दी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

इसे भी पढ़ें – जीपीएस ट्रैकिंग वाले वाहनों में मतदान दल पहुंचे घाटशिला, कंट्रोल रूम से हो रही रियल टाइम मॉनिटरिंग+VDO

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कचरे के देर में लगी आग की चिंगारी कर तक पहुंचाने के बाद यह आग लगी है। कार का नंबर JH05 DJ 0907 है और यह कार किशोर प्रेस से संबंधित बताई जा रही है। करीब शाम 5:15 बजे पहले धुआं निकला और देखते ही देखते आग की लपटों (Jamshedpur Car Burning) ने पूरी कार को घेर लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बाल्टी और मिट्टी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

खबर लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति को नियंत्रित किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply