Home > Jamshedpur > Ghatshila By-Election: 9 से 11 नवंबर तक रहेगा Dry Day, शराब बिक्री पर सख्त पाबंदी

Ghatshila By-Election: 9 से 11 नवंबर तक रहेगा Dry Day, शराब बिक्री पर सख्त पाबंदी

Ghatshila By-election Checking

Jamshedpur (Jharkhand): घाटशिला विधानसभा उपचुनाव ( Ghatshila By-election) को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए 9 नवंबर से 11 नवंबर तक घाटशिला विधानसभा क्षेत्र (Ghatshila By-election) में Dry Day घोषित किया गया है। इस अवधि में किसी भी होटल, बार, दुकान या निजी स्थान पर शराब की बिक्री, वितरण और सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

उत्पाद अधिनियम और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ग) के तहत यह आदेश लागू किया गया है। 9 नवंबर अपराह्न 5:00 बजे से 11 नवंबर शाम 5:00 बजे तक शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। नियम का उल्लंघन करने पर छह महीने तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। प्रतिबंधित समय में पकड़ी गई शराब को जब्त कर नष्ट किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शराब कारोबारी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने में प्रिंस खान गिरोह के शूटर और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कारोबार में साझेदारी नहीं देने पर की गई थी फायरिंग+VDO

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी

स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए

* झारखंड–ओड़िशा, और

* झारखंड–पश्चिम बंगाल

की सीमाओं पर विशेष जांच टीमों की तैनाती की गई है। चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जो 24×7 गहन चेकिंग कर रहे हैं।

इस दौरान अवैध शराब, कैश, ड्रग्स या किसी भी तरह की उपहार सामग्री के परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply