Jamshedpur (Jharkhand): घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव (Ghatshila By-election 2025) में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब कुल 13 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि निर्दलीय उम्मीदवार विक्रम किस्कू ने पर्चा वापस ले लिया है। पहले कुल 17 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 3 रद्द हो गए थे। अब 13 प्रत्याशी (12 पुरुष, 1 महिला) चुनावी मैदान में हैं। जल्द ही सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न (Election Symbol) आवंटित किए जाएंगे।
2.56 लाख मतदाता डालेंगे वोट
घाटशिला उपचुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर Assured Minimum Facility (AMF) जैसे रैंप, व्हीलचेयर, वाहन सुविधा और वॉलंटियर की तैनाती सुनिश्चित की है। होम वोटिंग और विशेष मतदाताओं की सूची भी तैयार की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 की घोषणा, 10वां संस्करण ‘दिल से दौड़’ थीम के साथ 30 नवंबर को
कड़ी निगरानी, ₹2.37 करोड़ की नकदी और सामग्री जब्त
मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक विभिन्न एजेंसियों ने ₹237.73 लाख मूल्य की नकदी और सामग्री जब्त की है। सभी इंटरस्टेट और इंटरडिस्ट्रिक्ट चेक नाकों पर निगरानी बढ़ाई गई है। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है ताकि आचार संहिता उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
Ghatshila By-election 2025 में मतदाताओं से अपील — “निर्भीक होकर करें मतदान”
डीईओ कर्ण सत्यार्थी ने कहा “सभी मतदाता स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में मतदान करें। युवा वर्ग लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।”
SVEEP कार्यक्रम से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए SVEEP कार्यक्रम के तहत विभिन्न voter awareness activities चलाई जा रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस उपचुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो और हर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे।




