Home > Jamshedpur > Jamshedpur Chat Puja : जमशेदपुर में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा की तैयारियां पूरी, 27 अक्टूबर से खुलेगा घाट का प्रवेश द्वार

Jamshedpur Chat Puja : जमशेदपुर में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा की तैयारियां पूरी, 27 अक्टूबर से खुलेगा घाट का प्रवेश द्वार

Jamshedpur (Jharkhand): सिदगोड़ा स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में इस वर्ष का छठ महोत्सव (Jamshedpur Chat Puja) भव्य रूप से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। सूर्य मंदिर समिति के अनुसार, 27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए घाट प्रवेश द्वार खोल दिया जाएगा। श्रद्धालु पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर भगवान भास्कर को अर्घ्य (Jamshedpur Chat Puja) अर्पित कर सकेंगे।

गुरुवार को भालूबासा स्थित एक होटल में हुई प्रेस वार्ता में समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा मौजूद रहे।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि सूर्य मंदिर परिसर के दोनों तालाबों की सफाई और पेंटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही उनमें स्वच्छ जल भरा जाएगा। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत सजावट और फूलों से सजाया जाएगा। मार्गों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और समिति के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करेंगे। इस वर्ष भी समिति ने पूजन सामग्रियों की बिक्री से दूरी बनाए रखी है, ताकि आयोजन पूरी तरह निस्वार्थ भाव से सम्पन्न हो सके।

भक्ति संगीत से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

27 अक्टूबर की शाम सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में प्रसिद्ध लोकगायिका डिंपल भूमि और मानवी सिंह भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगी। स्थानीय कलाकार भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह सांस्कृतिक संध्या शाम 7 बजे से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की जांच की तिथियां घोषित, इन तीन तारीखों पर होगी जांच

जरूरतमंद व्रतधारियों को मिलेगी नि:शुल्क पूजन सामग्री

26 अक्टूबर को आर्थिक रूप से कमजोर व्रतधारियों को नि:शुल्क पूजन सामग्री वितरित की जाएगी। लगभग 1100 जरूरतमंदों को सुबह 10 बजे से सामग्री दी जाएगी।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply