जमशेदपुर (झारखंड) : टेल्को कॉलोनी में सोमवार की शाम चोरी (Telco Theft ) की बड़ी घटना सामने आई। मोहल्लेवासियों ने एक क्वार्टर का ताला टूटा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टेल्को थाना पुलिस ने जांच की तो पाया कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फिंगरप्रिंट लिए हैं।
घर का मालिक इस समय परिवार के साथ बेगूसराय (बिहार) के सिमरिया में गंगा स्नान के लिए गए हुए हैं। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने मकान मालिक को दी, जिसके बाद उनके चचेरे भाई संजीव चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनके सामने ही घटनास्थल (Telco Theft ) का निरीक्षण किया।
इसे भी पढ़ें – घाटशिला उपचुनाव : 2,55,823 मतदाता चुनेंगे नया विधायक, जमशेदपुर में अंतिम वोटर लिस्ट जारी -VDO
संजीव चौधरी ने बताया कि चोरों ने क्या-क्या सामान पार किया है, यह उनके चाचा के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।




