Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में सड़कों से अवैध कब्जा हटाने को गोलबंद हुई ईस्ट जोन की समितियां

जमशेदपुर में सड़कों से अवैध कब्जा हटाने को गोलबंद हुई ईस्ट जोन की समितियां

दुर्गा पूजा से पहले समितियों ने उठाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और पार्किंग की समस्याएं

Jamshedpur : दुर्गा पूजा (Jamshedpur Durga Puja) को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन बैठक सबुज कल्याण संघ टेल्को में हुई। इसमें ईस्ट जोन की 46 पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की शुरुआत प्रदीप कुमार दास ने दुर्गा स्तुति से की।

बैठक में Jamshedpur Durga Puja समितियों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं रखीं।

* जेम्को मनी फीट क्षेत्र की समितियों ने सड़क पर अवैध ट्रक और ट्रेलर पार्किंग को गंभीर खतरा बताया।

* हुरलुंग घाट जाने का मार्ग जर्जर होने से विसर्जन में पिछले साल वाहन फंस गए थे।

* रामाधीन बागान समिति ने जेम्को कंपनी से स्ट्रीट लाइट की मांग की।

* नवजीवन कॉम्प्लेक्स, काली माटी रोड, कामधेनु अपार्टमेंट, लुआबासा समितियों ने टूटी सड़कों के मरम्मत की मांग रखी।

* आनंद विहार, बिरसानगर जोन 3, लक्ष्मी नगर समिति ने स्ट्रीट लाइट समस्या बताई।

* छोटा गोविंदपुर है बाजार समिति ने हाई मास्ट लाइट मरम्मती की जरूरत जताई।

बैठक में सबुज कल्याण संघ के मिथिलेश घोष ने सभी समितियों से आग्रह किया कि इस बार विसर्जन अल्कोहल रहित हो। वहीं पुलिस उपाधीक्षक नगर सुनील कुमार ने अपील की कि विसर्जन में पारिवारिक माहौल बनाए रखा जाए।

महासचिव आशुतोष सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया कि सभी दिशा-निर्देश समय पर जारी किए जाएं ताकि अंतिम समय में भागदौड़ न हो। समिति ने बताया कि स्लैग सप्लाई इस सप्ताह से शुरू हो जाएगी और स्थल का निरीक्षण भी पूरा हो चुका है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में राजद नेता राधे यादव का निधन, राजद के वरिष्ठ नेता मुनीर हसन ने जताया शोक

बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष समीर होर ने की, संचालन नंदलाल सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश घोष ने दिया। मौके पर नगर डीएसपी, टेल्को थाना प्रभारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply