Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय मदन मोहन मिश्रा के सुपुत्र कुमार राकेश का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता समाज में शोक

जमशेदपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय मदन मोहन मिश्रा के सुपुत्र कुमार राकेश का आकस्मिक निधन, अधिवक्ता समाज में शोक

Jamshedpur: जमशेदपुर के लिए एक दुखद समाचार है कि वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय मदन मोहन मिश्रा के सुपुत्र और जिला बार संघ के अधिवक्ता कुमार राकेश का आकस्मिक निधन (Jamshedpur Court Advocate News) 23 अगस्त 2025 की शाम 8:30 बजे हो गया। उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष थी और वे लंबे समय से जमशेदपुर के बाराद्वारी में निवास कर रहे थे।

कुमार राकेश ने वर्ष 2003 से जमशेदपुर जिला बार संघ में प्रैक्टिस की शुरुआत की थी और अपने व्यावसायिक जीवन में उन्होंने अधिवक्ताओं के बीच विशेष पहचान बनाई। उनके निधन से जिला बार संघ सहित पूरे अधिवक्ता समाज में गहरा शोक छा गया है।

इसे भी पढ़ें – टाटा मोटर्स में 12.30 प्रतिशत मिलेगा बोनस, 75 323 रुपए मिलेगी अधिकतम राशि, मजदूरों में खुशी की लहर+ VDO

24 अगस्त 2025 को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट (Jamshedpur Court Advocate News) में किया गया। इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य, लॉयर्स डिफेंस के प्रतिनिधि अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, नवीन प्रकाश, रविंद्र कुमार, नीरज कुमार और संजीव कुमार झा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा अधिवक्ता समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply