Home > Jamshedpur > स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर रहेगा ड्राई डे, गोपाल मैदान में होगा मुख्य समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर रहेगा ड्राई डे, गोपाल मैदान में होगा मुख्य समारोह

15 अगस्त को शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Jamshedpur : (Jamshedpur News) आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 15 अगस्त 2025 को जमशेदपुर में पूरे उल्लास और गरिमा के साथ आजादी का अमृत पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। यानी 15 अगस्त को जमशेदपुर में ड्राई डे घोषित किया गया है और सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ( Jamshedpur News)

मुख्य समारोह का आयोजन बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में होगा, जिसके लिए मैदान की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण से होगा।

इसे भी पढ़ें –Jamshesdpur: कीताडीह की युवती के साथ दो युवकों ने किया रेप, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई 

इससे पहले 14 अगस्त की शाम सिदगोड़ा टाउन हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, अग्निशमन और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई।

10 से 13 अगस्त तक परेड रिहर्सल चलेगी, जिसमें विभिन्न बल और स्कूली बच्चे भाग लेंगे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। उनके आवास पर प्रशासन की ओर से शॉल और मिष्ठान्न भेंट किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्कूलों की प्रभात फेरी, प्रशंसा पत्र वितरण और एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच भी आयोजित किया जाएगा, जिससे आम जनभागीदारी और उत्सव का माहौल बने।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply