Home > Crime > Chaibasa News : पश्चिम सिंहभूम में पिकअप वैन पर गिरा हाई वोल्टेज तार, छह से अधिक मजदूर झुलसे

Chaibasa News : पश्चिम सिंहभूम में पिकअप वैन पर गिरा हाई वोल्टेज तार, छह से अधिक मजदूर झुलसे

Chaibasa News : झारखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारुगाड़ा गांव के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब खेतों की ओर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वैन (छोटा हाथी) पर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस हादसे में छह से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए और कई अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 30 मजदूर सारुगाड़ा से जोमरो गांव के खेतों में धान रोपनी के लिए पिकअप वैन से जा रहे थे। जैसे ही वाहन सारुगाड़ा के समीप सड़क पर पहुंचा, उसी वक्त ऊपर से गुजर रहा जर्जर बिजली का तार अचानक टूटकर वैन पर गिर पड़ा। तार गिरते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें – Ranchi News : रांची से गया जा रही बस से 16 लाख रुपये नकद बरामद, डोभी चेकपोस्ट पर यात्री हिरासत में

Chaibasa News: ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूरों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में जस्टीन पूर्ति (35), बालेन पूर्ति (40), याकूब पूर्ति (26), सुलेमान तोपनो (40), जूलीयान पूर्ति (20), अभिराम टूटी** सहित कई महिलाएं और अन्य मजदूर शामिल हैं। अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली का तार पहले से जर्जर था और विभाग को इसकी जानकारी भी थी, फिर भी इसे नहीं बदला गया। इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से भी घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था की बदहाली और लापरवाही की ओर संकेत करती है, जहां समय पर मेंटेनेंस नहीं होने से अक्सर जानलेवा हादसे हो जाते हैं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply