Home > Lifestyle > Jharkhand ADJ : बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं मिली तो झारखंड की महिला ADJ ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा 

Jharkhand ADJ : बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं मिली तो झारखंड की महिला ADJ ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा 

Ranchi : (Jharkhand ADJ) झारखंड की एक महिला एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (ADJ) ने अपने बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि उन्होंने 10 जून से दिसंबर तक की छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन बिना किसी कारण बताए उसको निरस्त कर दिया गया। (Jharkhand ADJ)

Jharkhand ADJ : 29 मई को होगी सुनवाई

यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस अगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष आया है, जिन्होंने 29 मई को इस मामले की सुनवाई तय की है। याचिका में कहा गया है कि महिला जज का हाल ही में ट्रांसफर भी हुआ है, और इस हालात में बच्चे की देखभाल बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur News : जमशेदपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित, बाउंड्री वॉल भी तोड़ी गई – इलाके में तनाव+ VDO

सुनवाई के दौरान जब पीठ ने पूछा कि छुट्टी का आवेदन रद्द क्यों किया गया, तो याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने बताया कि इस फैसले का कोई कारण अब तक नहीं बताया गया है। इस पर पीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए शीघ्र सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय कर दी।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply