Home > Crime > Bundu Accident: सड़क दुर्घटना में वीटीआई के पूर्व प्रिंसिपल मनमोहन सिंह की पत्नी की मौत, लुधियाना में बेटी की शादी कर लौट रहे थे टाटा

Bundu Accident: सड़क दुर्घटना में वीटीआई के पूर्व प्रिंसिपल मनमोहन सिंह की पत्नी की मौत, लुधियाना में बेटी की शादी कर लौट रहे थे टाटा

जमशेदपुर : रामगढ़िया सभा द्वारा संचालित वीटीआई ( विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट) के पूर्व प्रिंसिपल सरदार मनमोहन सिंह की पत्नी डाली सिंह की सड़क दुर्घटना (Bundu Accident) में मौत हो गई। जबकि, मनमोहन सिंह घायल हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी लुधियाना में की है। वहां से वह अपनी पत्नी, रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे। (Bundu Accident) 
मनमोहन सिंह की ससुराल रांची में है और वहीं उन्होंने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। रिश्तेदारों ने बताया कि मनमोहन सिंह की तबीयत इन दोनों खराब चल रही थी।
रांची एयरपोर्ट में उतरने के बाद वह ससुराल गए और वहां से अपनी मारुति सियाज कार से भतीजे सुखदीप सिंह और अपनी पत्नी के साथ टाटा लौट रहे थे। बुंडू में कार का एक्सीडेंट हो गया। कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटनास्थल पर ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। वह डीबीएमएस की टीचर थीं। मनमोहन सिंह, उनकी भाभी रणजीत कौर एवं भतीजा सुखदीप सिंह का इलाज रांची में तुपुदाना के देवनिका अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Murder : परसुडीह थाना क्षेत्र के तुपुदाना में महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस+ VDO

 

Bundu Accident : कदमा के रहने वाले हैं टाटा स्टील से रिटायर मनमोहन सिंह 


मनमोहन सिंह कदमा गौतम अपार्टमेंट में रहते हैं। टाटा स्टील से सेवानिवृत होने के बाद अपनी सेवाएं विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट को दे रहे हैं। जैसे ही उनकी कार का नंबर वायरल हुआ तो रामगढ़िया सभा के महासचिव एवं कदमा गुरुद्वारा कमेटी के ट्रस्टी सरदार ताजबीर सिंह कलसी सक्रिय हुए। उन्होंने पहले फोन किया फिर उनके आवास पर चले गए और वहां से मिली जानकारी को शेयर किया। मनमोहन सिंह की पत्नी के निधन पर रामगढ़िया सभा के प्रधान सरदार केपी एस बंसल, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलदेव सिंह, पूर्व महासचिव सुखविंदर सिंह, कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह एवं अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

You may also like
Burmamains Accident : जमशेदपुर के व्यक्ति का कांड्रा में एक्सीडेंट
Tatanagar Accident : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, मौत के बाद सड़क जाम
Protest Against Police : न्यूवोको सीमेंट प्लांट के कर्मी व उनकी बेटी की हादसे में मौत के बाद बवाल, टायर जला कर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!