Home > Education > Shaheed Diwas : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शहीद दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Shaheed Diwas : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शहीद दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Shaheed Diwas पर वर्कर्स कालेज में कार्यक्रम

Jamshedpur : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शहीद दिवस ( Shaheed Diwas) पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में शहीदों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने 2 मिनट का मौन रखा।

इसे भी पढ़ें – Bank Loan : निजी बैंक के कर्मचारियों ने किस्त देने का दबाव बनाया तो डिप्रेशन में आकर पुट्टी मिस्त्री ने दे दी जान

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एसपी महालिक ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद दिवस ( Shaheed Diwas) मौके पर उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी बेकार नहीं जाएगा। हमें उनके साहस, हिम्मत और आत्मविश्वास से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – Santosh Murder Case : मानगो के संतोष सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Shaheed Diwas पर ‘साबरमती के संत गीत’ ने सबको किया भाव विभोर

Shaheed Diwas पर वर्कर्स कालेज में कार्यक्रम

Shaheed Diwas पर वर्कर्स कालेज में कार्यक्रम

इतिहास विभाग के प्रोफेसर अरविंद कुमार साहू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की भूमिका के बारे में जिक्र किया। राजनीति विज्ञान विभाग की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुनिधि ने साबरमती के संग संत गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक कुमार चौबे ने किया। गौरतलब है कि शहीद दिवस महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर मनाया जाता है और इस दिन देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी। इस दिन शहीद दिवस मनाया जाता है। 

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply