Home > Crime > Night Accident : गोविंदपुर के गिट्टी मशीन इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत के बाद हंगामा

Night Accident : गोविंदपुर के गिट्टी मशीन इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत के बाद हंगामा

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गिट्टी मशीन के बाद पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना ( Night Accident) में बाइक सवार सोनाहातू के रहने वाले दुर्गा बिरुवा और दासो सांडिल की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें – Israeli Minister Resigned : गज़ा सीज फायर के खिलाफ इसराइल के कट्टरपंथी मंत्री बेन ग्विर ने दिया इस्तीफा

Night Accident के बाद सड़क पर लगाया जाम 

यह दोनों मजदूरी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना शनिवार की रात लगभग 8:30 की है। घटना ( Night Accident) की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी भी पहुंचे। हादसा होते ही गिट्टी मशीन बस्ती के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर दी।

इलाके में रोड लाइट लगाने की मांग

Night Accident: लोगों ने टायर जलाकर किया विरोध

Night Accident: लोगों ने टायर जलाकर किया विरोध

लोगों का कहना है कि इलाके में अंधेरा है। वह लोग कई साल से मांग कर रहे हैं कि यहां लाइट लगाई जाए। लेकिन रोड लाइट नहीं है। यही नहीं स्पीड ब्रेकर भी पर्याप्त नहीं है। एक स्पीड ब्रेकर है। लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां हैं लेकिन कोई भी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। बस्ती वासियों का आरोप है कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है।

 

You may also like
मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हुई यात्री बस, दो बाइकें रौंदी, बड़ा हादसा टला
गोविंदपुर में बच्ची की मौत के बाद सात घंटे सड़क जाम, 5 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, नो एंट्री भी लगेगी +VDO
Burmamines Aftab Murder: कोलकाता में इलाज के दौरान मोहम्मद आफताब की मौत, हत्या में बदला मामला+VDO
JPSC-JSSC भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग