Home > Jamshedpur > Jamshedpur Court : जमशेदपुर में कोर्ट फीस की कालाबाजारी बंद करने की मांग

Jamshedpur Court : जमशेदपुर में कोर्ट फीस की कालाबाजारी बंद करने की मांग

Jamshedpur: एआइएमआइएम के नेता बाबर खान ने जमशेदपुर में कोर्ट फीस की कालाबाजारी बंद करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट फीस की कालाबाजारी हो रही है। बाबर खान ने बताया कि वह बुधवार को अपनी याचिका और बेल बांड के लिए जमशेदपुर न्यायालय ( Jamshedpur Court) गए थे।

इसे भी पढ़ें – Dimna Picnic : डिमना डैम के प्रांगण में संपन्न हुआ शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ का वन भोज

वहां उन्हें कोर्ट फीस देनी थी। लेकिन जमशेदपुर कोर्ट (Jamshedpur Court) में आम मुवक्किल के लिए कोर्ट फीस नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी कालाबाजारी हो रही है। दूसरे माध्यम से ब्लैक में कोर्ट फीस मिल रही है। बाबर खान ने डीसी अनन्य मित्तल और जिला न्यायाधीश से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और कोर्ट फीस की कालाबाजारी बंद कराई जाए। पर्याप्त मात्रा में कोर्ट फीस उपलब्ध हो। ताकि लोग परेशान ना हों।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply