Home > Crime > जमशेदपुर के 10 सब इंस्पेक्टर को एक रैंक का प्रमोशन देकर बनाया गया इंस्पेक्टर

जमशेदपुर के 10 सब इंस्पेक्टर को एक रैंक का प्रमोशन देकर बनाया गया इंस्पेक्टर

जमशेदपुर: जमशेदपुर में 10 सब इंस्पेक्टर को एक रैंक का प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। यह सब इंस्पेक्टर साइबर मामलों की तहकीकात करेंगे। नए नियमों के अनुसार अब साइबर मामलों की तहकीकात इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ही कर सकते हैं। इसीलिए इन सब इंस्पेक्टर को एक रैंक का प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बना दिया गया है। यह बातें जोनल आईजी अखिलेश झा ने कहीं। बिष्टुपुर में साइबर थाने में निरीक्षण के दौरान जोनल आईजी ने शनिवार को साइबर थाने का निरीक्षण किया है। इस मौके पर उनके साथ एसएसपी किशोर कौशल भी थे। जोनल आइजी ने साइबर थाने के सभी मामले देखें। जितने भी लंबित मामले हैं उनका निपटारा करने और मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। जोनल आइजी ने बताया कि इन दिनों साइबर केसेस बढ़ रहे हैं। अब पुलिस को चौकन्ना रह कर काम करने की जरूरत है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply