Home > Jamshedpur > भुइयांडीह में भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने साकची में किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

भुइयांडीह में भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने साकची में किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

जमशेदपुर: भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने साकची में विरोध प्रदर्शन किया है। यह विरोध प्रदर्शन सोमवार को किया गया। कांग्रेसियों ने भाजपाइयों से कहा कि वह जनहित के कामों में टांग अड़ाना छोड़ दें। इन दोनों भुइयांडीह को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार ने एनजीटी से दस्तावेज निकलवा कर आरोप लगाया है कि भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एनजीटी में शिकायत की और इसी के बाद भुइयांडीह में नदी किनारे लगभग डेढ़ सौ घरों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी की गई। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ नेता रईस रिजवी छब्बन ने कहा कि भाजपा गरीबों का घर तोड़वाने में लगी हुई है। भाजपा के बड़े नेताओं की एक बड़ी कंपनी के साथ-साथ गांठ है और उसी के इशारे पर गरीबों का घर उजाड़ कर उनकी जमीन पर कब्जा करने की साजिश चल रही है। भाजपा का पुतला दहन भी किया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply