Home > Politics > विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे विधायकों को मार्शलों ने टांग कर किया बाहर, लगाया ताला

विधानसभा के अंदर धरने पर बैठे विधायकों को मार्शलों ने टांग कर किया बाहर, लगाया ताला

रांची: विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को सुबह 11:00 बजे तक के लिए विधानसभा स्थगित कर दी। लेकिन, भाजपा के विधायक बाहर नहीं निकले। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में विधानसभा के अंदर ही धरने पर बैठ गए। विधायकों की मांग थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में उनके सवालों के जवाब दें। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र के आखिरी दिन वह जवाब देंगे। इसके बावजूद विधायक नहीं माने। बाद में मुख्यमंत्री विधायकों से बात करने गए। लेकिन, भाजपा के विधायकों ने धरना खत्म नहीं किया। बाद में आधी रात के करीब मार्शलों ने भाजपा के विधायकों को टांग कर विधानसभा के बाहर किया। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को मार्शल उठाकर विधानसभा से बाहर लाए‌। भाजपा के विधायकों को विधानसभा से बाहर कर मार्शलों ने विधानसभा में ताला लगा दिया।
अध्यक्ष पर टिप्पणी के बाद हुआ बवाल
भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने विधानसभा अध्यक्ष पर टिप्पणी कर दी। इसे लेकर जमकर बवाल हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को मुखातिब कर कहा की आसन पर बैठकर हम लोगों में जहर बोल रहे हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा आप ही आसन पर बैठ जाइए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की टिप्पणी से आहत हैं और इसीलिए सदन की कार्यवाही स्थगित करते हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह समझ गए हैं कि भाजपा के विधायक सदन नहीं चलने देंगे।
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं को किया गया गिरफ्तार
विधानसभा के अंदर भाजपा के विधायक धरना दे रहे थे, तो बाहर युवा मोर्चा के नेता जुट गए और विधानसभा परिसर में धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा परिसर से बाहर किया। कई नेताओं को गिरफ्तार कर थाने भी ले जाया गया है।

You may also like
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका
पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन की चूक से गरमाई झारखंड की सियासत, अर्जुन मुंडा की नाराजगी पर भाजपा हमलावर
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा फाड़ने और लाठी-डंडे से हमले का आरोप, भारी हंगामा+VDO
Ghatshila By-Election : 14 नवंबर को खुलेगी ईवीएम, उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला+ VDO

Leave a Reply