Home > Crime > बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में इन दिनों क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। पुलिस घटनाओं पर फौरन कार्रवाई करती है। आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाते हैं। इसके बाद भी बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। घटनाएं लगातार हो रही हैं। बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों करण मुखी और आकाश मुखी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह दोनों बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह मेडिकल बस्ती के रहने वाले हैं। चोरी के मामले में पुलिस उनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।

साकची में टैंक रोड पर डेयरी प्रोडक्ट दुकान से चोरी, आरोपी गिरफ्तार
साकची थाना क्षेत्र के एक नंबर टैंक रोड वीणा मेंशन के नीचे डेयरी प्रोडक्ट दुकान में चोरी हुई है। चोर वेंटीलेटर को पत्थर से तोड़कर दुकान के अंदर घुसा। लेकिन, तभी वह रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके पास से चोरी का वीवो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया है। गिरफ्तार युवक गम्हरिया के हेसालांग का रहने वाला है।
साकची पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
साकची महिला थाना पुलिस ने रेप के एक आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। अभिषेक कुमार मानगो के गुरुद्वारा बस्ती के छतरपुर पलामू इलाके के रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply