Home > Politics > चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन बनेंगे नए मुख्यमंत्री

चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन बनेंगे नए मुख्यमंत्री

रांची : चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन जाकर गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंपा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि राज्यपाल हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे और फिर शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह शपथ ग्रहण समारोह राज भवन में ही आयोजित किया जा सकता है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले के आरोप में जेल भेज दिया था। वह 31 जनवरी को जेल भेजे गए थे। 5 महीने बाद हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है। जमानत पर बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन फिर सक्रिय हो गए। बुधवार को हेमंत सोरेन के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में सरकार के मंत्री और इंडिया गठबंधन के विधायक शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जाए। विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ा जाए। इसके बाद चंपई सोरेन ने राजभवन जाकर इस्तीफा दिया। गौरतलब है कि सोमवार से ही चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री के तौर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply