Home > Jamshedpur > किसानों को खेती करने के लिए सरकार उपलब्ध कराएगी सोलर पंप सेट, पीएम कुसुम योजना में आए 1107 आवेदन

किसानों को खेती करने के लिए सरकार उपलब्ध कराएगी सोलर पंप सेट, पीएम कुसुम योजना में आए 1107 आवेदन

जमशेदपुर: किसानों को खेती करने के लिए सरकार सोलर पंप सेट उपलब्ध कराएगी। यह सोलर पंप सेट प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत दिए जाएंगे। जिले में 573 किसानों को सोलर पंप सेट देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक विभिन्न प्रखंडों से 1107 आवेदन आ चुके हैं। डीसी अनन्य मित्तल ने साकची में शनिवार को बैठक की और प्रखंड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा आवेदन जमा करें और योग्य किसानों को योजना का लाभ दें। डीसी ने कहा कि जिले में कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। लेकिन सिंचाई की सुविधा की कमी के चलते किसान खेती नहीं कर पाते। इस योजना के आने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। सिंचाई के लिए बिजली मिलने के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत भी पूरी होगी और किसानों को बारिश के पानी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसान पूरे साल खेत में रबी, खरीफ और जायद की फसल उगा सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जो किसान प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वह अपना पहचान पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जमीन की रसीद, नोटरी द्वारा टेस्ट किया हुआ घोषणा पत्र देंगे। इस योजना का लाभ एक परिवार में एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वैसे किसान जिनके आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। अपना-अपना अंशदान ऑनलाइन पोर्टल पर जमा कर दें।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

1 Response

Leave a Reply