Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सिदगोड़ा में क्रीडा उद्यान में बास्केट बाल कोर्ट व आर्चरी ग्राउंड का हुआ उद्घाटन, विधायक सरयू राय रहे मौजूद

Jamshedpur: सिदगोड़ा में क्रीडा उद्यान में बास्केट बाल कोर्ट व आर्चरी ग्राउंड का हुआ उद्घाटन, विधायक सरयू राय रहे मौजूद

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में क्रीडा उद्यान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की विधायक निधि से बने बास्केटबॉल कोर्ट का शनिवार को उद्घाटन हुआ ।
सुप्रसिद्ध बास्केटबाॅल के ओलंपिक खिलाड़ी हर भजन सिंह ने बास्केटबाॅल कोर्ट का उद्घाटन किया। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इस उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बास्केटबॉल कोर्ट के साथ ही आर्चरी ग्राउंड का भी उद्घाटन हुआ।

आर्चरी ग्राउंड की तैयारी के लिए विधायक सरयू राय ने अपने विधायक निधि से राशि देने का निर्देश दिया है। सरयू राय ने आर्चरी ग्राउंड के लिए विधायक निधि से तीरंदाजी किट, टार्गेट बॉक्स, टार्गेट स्टैंड, ऐरां, टार्गेट फेस जैसी आवश्यक सामग्रियों की खरीद करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि 22 और 23 जून को बास्केटबॉल का दो दिवसीय दोस्ताना मैच होगा। इस मैच में विभिन्न विद्यालयों के बास्केटबॉल की टीमें भाग लेंगी। इसके बाद बास्केटबॉल कोर्ट में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं मैच के कार्यक्रम लगातार आयोजित होंगे। आर्चरी ग्राउंड में शुरुआती दौर में 5 मीटर, 10 मीटर और 15 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply