Home > Jamshedpur > Potka : पोटका में राशन डीलर ग्रामीणों को नहीं दे रहा राशन, साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

Potka : पोटका में राशन डीलर ग्रामीणों को नहीं दे रहा राशन, साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

जमशेदपुर: पोटका में राशन डीलर ग्रामीणों को राशन नहीं दे रहा है। ग्रामीण गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर में साकची में डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंप कर राशन डीलर पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले राशन डीलर प्रदीप कुमार दत्त के यहां से राशन लेते थे। प्रदीप कुमार दत्त राशन नहीं देता था। राशन हजम कर जाता था। इसकी शिकायत बीडीओ से की थी। बीडीओ ने प्रदीप कुमार दत्त के यहां से ग्रामीणों का राशन कार्ड हटाकर एकता महिला समिति की दुकान पर अटैच करवा दिया। अब यहां से भी लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। मई महीने का राशन नहीं दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply